पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोटपूतली के ग्राम सुन्दरपुरा ढाणी राघोड़ा वाली में सीसी सड़क का उद्घाटन

कोटपूतली के ग्राम सुन्दरपुरा ढाणी राघोड़ा वाली में सीसी सड़क का उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोटपूतली.ग्राम पंचायत सुन्दरपुरा ढाणी राघोड़ा वाली के एससी मौहल्ले में सीसी सडक का उद्घाटन करते हुए।

कार्यालय संवाददाता| कोटपूतली

क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र सिंह यादव ने रविवार को ग्राम पंचायत सुन्दरपुरा ढाणी राघोड़ा वाली के एससी मोहल्ले में विधायक कोष से 6.27 लाख से स्वीकृत रघुवीर के मकान से श्यामलाल के मकान व 2.93 लाख की राशि से रामेश्वर के मकान से विजय के मकान की और बनी सीसी सड़क का बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर उद्घाटन किया। कहा कि कोटपूतली क्षेत्र के विकास में उनकी और से किसी भी प्रकार की कसर नहीं छोड़ी जा रही है। सभी को क्षेत्र के विकास में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। यादव ने कहा कि पार्टियों के विचारों में मतभेद हो सकता है लेकिन हम सभी को विकास के लिए एकजुट रहना चाहिए, ताकि क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आएं। अध्यक्षता सरपंच सुमन देवी ने की। कैलाशचंद आर्य अध्यापक, डालचंद आर्य, मांगेलाल सुबेदार, संतोष आर्य, रामेश्वर प्रसाद, सुवालाल, उमराव प्रसाद, हरिराम मिस्त्री, बाबूलाल टेलर, हनुमान प्रसाद, बिरदीराज गुर्जर, गोकल मुक्कड़, हरफूल सुखाड़िया, रिछपाल पंच, रामनिवास, भागीरथ भगत, गंगाराम गुर्जर, विजय कुमार ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...