पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बरसात के जल को संरक्षित करने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम हो लागू

बरसात के जल को संरक्षित करने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम हो लागू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चौमू | शहर के खादी बाग रोड स्थित एक निजी स्कूल में खुशी फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने संदीप भातरा के नेतृत्व में विधायक रामलाल शर्मा को शहर व ग्रामीण क्षेत्र में आवासीय व व्यवसायिक भवनों में बरसात के जल को संरक्षित करने के लिए वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लागू करवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया कि शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में भू जल स्तर गिर जाने से क्षेत्र को डार्क जोन घोषित किया जा चुका है। इससे शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की किल्लत बढ़ने लगी है। बढ़ती पेयजल समस्या से आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और इससे आने वाले समय में पेयजल की समस्या और बढ़ेगी।

ज्ञापन देने वालों में आशीष दुसाद, बजरंगलाल सोनी, प्रदीप शर्मा, पंकज बागड़ा, श्यामानंद लालाणी, ज्योति पारीक, हनुमान बागड़ा, हेमराज यादव, अंकित शर्मा, राजेंद्र शर्मा, गिरिश शर्मा, आशीष पुजारी, बलदेव गरेड़, लालचंद सैनी, मुकेश, निखिल आदि थे।

शिविर में 168 मरीजों की जांच

भाबरु | जीवन आरोग्य मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल कोटपूतली के तत्वावधान व कांग्रेस जयपुर देहात उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव के नेतृत्व में रविवार को बागावास अहिरान में निशुल्क चिकित्सा शिविर हुआ। अस्पताल प्रबंधक राहुल पोसवाल, डॉ.श्वेता गुर्जर, डॉ.मुकेश, डॉ.राजेश यादव, डॉ.प्रेक्षा की टीम ने 168 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवा दी व 46 मरीजों का ऑपरेशन के लिए चयन किया गया।

खबरें और भी हैं...