जांगिड़ समाज की बैठक में आज पेश करेंगे हिसाब
कोठियां | पनोतिया गांव में भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के सफल आयोजन के बाद अब बुधवार को जांगिड़ समाज आम चौखला की बैठक होगी। विश्वकर्मा मंदिर में होने वाली बैठक में मंदिर निर्माण व प्रतिष्ठा महोत्सव का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा। भगवान गणेश का विसर्जन कर प्रसादी की जाएगी। भामाशाहो और समाज के प्रबुद्धजनों का सम्मान होगा।