पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • बालिका की मौत परिजन ने गुपचुप किया दाह संस्कार

बालिका की मौत परिजन ने गुपचुप किया दाह संस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करैरा-सिरसौद|अमोला थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम सिरसौद में शुक्रवार देर रात एक बालिका ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर के आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। उसके बाद परिजनों ने उसका गुपचुप तरीके से दाह संस्कार कर दिया है। ये घटना गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है। जानकारी के अनुसार आदर्श ग्राम सिरसौद में देर रात एक बालिका ने किसी अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसे परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसकी देर रात ही अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि गांव में फांसी लगाने व गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार करने का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है यदि ऐसा है तो दिखवाकर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...