- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- हत्या के प्रयास के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भी जांच नहीं, 12 पुलिस अफसरों काे हाईकोर्ट का नोटिस
हत्या के प्रयास के मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भी जांच नहीं, 12 पुलिस अफसरों काे हाईकोर्ट का नोटिस
हुकुम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि तत्कालीन एएसआई राजवीर सिंह व सिपाही राघवेंद्र शुक्ला ने उन पर गोली चलाई। आईजी ग्वालियर ने जांच के आदेश दिए, जिस पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। बचाव पक्ष का कहना था कि हाकिम सिंह डकैतों से मिला हुआ था। उन्हें सूचना मिली कि डकैत पास के क्षेत्र में छुपे हुए हैं, जब वे उन्हें पकड़ने गए तो डकैतों ने उन पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में उन्होंने भी गोली चलाई। हालांकि आरोपी पुलिस कर्मियों ने ये भी कहा कि हाकिम सिंह को डकैतों की गोली लगी थी लेकिन एफआईआर में इसका कोई उल्लेख नहीं था कि हाकिम को किसकी गोली लगी।