एटीएम पर पहुंचने से पहले ही खाते से 33500 रुपए निकले
दूसरे एटीएम से रुपए निकालने से पहले ही खाते से रुपए निकल गए
भास्कर संवाददाता | करैरा
जिले के करैरा स्थित कालीमाता के पास बने एसबीआई के एटीएम से दाबरभाट निवासी शिक्षक श्रीलाल बिजोरिया अपने पड़ोसी हरिओम जाटव के साथ जब रुपए निकालने लगे तो रुपए नहीं निकले और जब वह वहां से दूसरे एटीएम पर रुपए निकालने के लिए निकले तो रास्ते में उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से 33 हजार 500 रुपए की रकम निकाली जा चुकी है। परेशान शिक्षक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
बुधवार की सुबह रुपए निकालने पुहुंचे थे:बुधवार सुबह आठ बजे करैरा में शादी की खरीदारी के लिए पैसे निकालने एटीएम पर पहुंचे शिक्षक ने अपना ए टी एम कार्ड व पिन नंबर डालकर रुपये निकालने चाहे पर रुपए नहीं निकले तभी वह दूसरे ए टी एम जा रहे थे, रास्ते मे उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि आपके खाते से 33,500 की रकम निकल चुकी है। जिसके बाद तुरंत वह थाने पहुंचे और उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को बताई। उन्होंने बताया कि जब वह पैसे निकाल रहे थे तभी वहं दो लड़के खड़े थे, उनकी उम्र 21- 22 साल थी। सम्भवतः उन्हीं ने इस घटना को अंजाम दिया है। शिक्षक ने बताया कि जिस अकाउंट नंबर 0033049804693 में पैसे ट्रांसफर हुए हैं, वह खाता रामबीर पुत्र भगवान दास ग्राम टिकटोली पोस्ट शहजादपुरा जिला जालौन उत्तर प्रदेश का है।