पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • स्वस्थ्य रहने आईटीबीपी में योगा कोर्स शुरू किया

स्वस्थ्य रहने आईटीबीपी में योगा कोर्स शुरू किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरटीसी करैरा भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में योगा कोर्स का उद्घाटन गत दिवस संस्थान के कार्यालय-अध्यक्ष भंवर सिंह उप महानिरीक्षक द्वारा किया गया। एक माह की अवधि का यह कोर्स 14 मई से 15 जून तक संचालित किया जाएगा। कोर्स के उद्घाटन के अवसर पर द्वितीय कमान हरेंद्र सिंह चौहान तथा संस्थान के प्रशिक्षण अधिकारी दुष्यंतराज जायसवाल सहित राजकुमार बोहरा उप सेनानी, डॉ. विनोद शर्मा, विजय सिंह चौहान उप सेनानी, दौलत सिंह उप सेनानी, अरविंद सरोज सहायक सेनानी, विश्वजीत मंडल सहायक सेनानी, तेजवीर सिंह सहायक सेनानी, हरि मोहन तथा कोर्स में भाग लेने वाले अधीनस्थ अधिकारी व जवान मौजूद थे।

इस कोर्स के संचालन का मुख्य उद्देश्य संस्थान के पदाधिकारियों को योग के माध्यम से तनाव मुक्त रखना तथा उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस कोर्स के दौरान पदाधिकारियों को योग से संबंधित सभी विधाएं सिखाई जाएंगी। कोर्स के दौरान योग की विधा संस्थान के प्रशिक्षित योग गुरू जो कि मोरारजी देसाई योग संस्थान से ट्रेनिंग प्राप्त है द्वारा दी जाएगी।

खबरें और भी हैं...