मिशन 2018 पर शिवसेना बनाएगी रणनीति
शिवसेना ने बदन सिंह को नियुक्त किया ग्राम प्रमुख
भास्कर संवाददाता|करैरा
करैरा नगर में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शिवसेना के युवा सेना प्रदेश प्रमुख पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में क्षेत्र में गांव-गांव में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें करैर क्षेत्र के ग्राम दुमदुमा में बुधवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से शिवसेना ग्राम प्रमुख बदन सिंह गुर्जर को बनाया गया तथा 20 से अधिक ग्रामीणों ने शिव तिलक लगाकर शिवसेना की सदस्यता लेकर बाला साहेब की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का व पार्टी को विधानसभा चुनाव में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस मौके पर बैठक में शिवसेना युवा सेना प्रमुख पुष्पेंद्र मिश्रा, ब्लॉक प्रमुख दिनेश बोहरे, हरिओम तिवारी, अन्ना दुबे, सोमेंद्र गिरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।