पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • किसानों को लाखों करोड़ों दे रही सरकार: रुस्तम सिंह

किसानों को लाखों-करोड़ों दे रही सरकार: रुस्तम सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करैरा क्षेत्र के ग्राम सलैया में गत दिवस लोक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मप्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह उपस्थित हुए। मंत्री ने शिविर में मौजूद हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने आप लोगों का चहुमुंखी विकास किया है। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों के लिए लाखों-करोड़ों रुपए अपने खजाने से आप लोगों को दे रही है। जिसमें 1500 रुपए गेहूं के बदले 2000 में आपका गेहूं खरीद रही है। उन्होंने बताया कि रास्ते में ग्राम कुचलोन के एक सैकड़ा ग्रामीणों ने मुझे घेर लिया और अपनी शिकायत करने लगे मैंने तत्काल उनकी समस्या का समाधान किया। उन्होंने शासन की अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक रमेश खटीक, ओम प्रकाश खटीक ने भी संबोधित कर योजनाओं के बारे में बताया गया।

करैरा के ग्राम सलैया में लगा लोक कल्याण शिविर, प्रभारी मंत्री रुस्तम सिंह ने बांटी हितग्राहियों को राशि

लोक कल्याण में 116 आवेदनों का निराकरण: शिविर के बारे में जानकारी देते हुए एसडीएम बीपी पांडे ने बताया कि लोक कल्याण शिविर में 248 शिकायती आवेदन पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 116 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया है। शेष रहे आवेदनों को शीघ्र निराकरण के निर्देश विभाग प्रमुखों को दिए हैं। वही शिविर में प्रभारी मंत्री ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र, आरुषि लोधी, नैंसी नंदनी, सुलेखा जाटव, विशाखा, रितिका, सुनयना लोधी को प्रदान किए गए।

हितग्राहियों को बांटी राशि

शिविर में 5 हितग्राहियों को सूखा राहत वितरण प्रमाण पत्र एवं 5 हितग्राहियों को आवासीय पट्टे भी प्रदान किए गए। वहीं डेढ़ लाख रुपए की लागत से बन रहे प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत पत्र बृजमोहन पुत्र प्यारेलाल, इमरत पुत्र भागीरथ आदिवासी, भूरा पुत्र हरपाल आदिवासी, विजय पुत्र कन्हैया आदिवासी को प्रदान किए तथा परिवार सहायता राशि अवध वंशकार एवं कमला लोधी को 20-20 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई। उज्ज्वला योजना के तहत मानो जाटव, लक्ष्मी, चिरौंजी, अनीता, जमुना को गैस सिलेंडर चूल्हा प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता डॉ. अरविंद बेडर, जनपद अध्यक्ष बती आदिवासी, सरपंच सुमित बाई, एसपी सुनील पांडे,एसडीएम बीपी पांडे, एसडीओपी बीपी तिवारी,सीईओ आरके गोस्वामी, प्रियंका बुनकर परियोजना अधिकारी,सहित अनेक हितग्राही, अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...