पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • पार्थ मुदगल ने शतरंज में जीते पांच गोल्ड मेडल

पार्थ मुदगल ने शतरंज में जीते पांच गोल्ड मेडल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | करैरा

स्टूडेंट्स गेम्स स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा देहरादून में हुई नेशनल ओपन प्रतियोगिता में शतरंज खेल में कॉलेज के प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे पार्थ मुदगल ने पांच मैचों को जीतकर पांच गोल्ड मैडल हासिल किए हैं। खास बात यह है कि यह होनहार प्रतिभा का परिवार लंबे समय से आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। ऐसी बिपरीत परिस्थिति में भी पार्थ ने गोल्ड मेडल जीतकर परिवार में खुशी बढ़ा दी हैं। पार्थ मुदगल करैरा के आनंद मुदगल के छोटे पुत्र है। शतरंज का खेल उन्होंने अपने दादाजी केजी शर्मा रिटायर्ड ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से सीखा। पार्थ की इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्रिंसिपल राजेश त्रिपाठी, वाइस प्रिंसिपल बीएस भदौरिया सहित इष्ट मित्रों ने बधाई दी है।

खबरें और भी हैं...