करैरा| पुरुषोत्तम मास के पावन माह मेंं ग्राम करई मे मां इमली वाली माता के मंदिर परिसर मे सप्त दिवसीय भागवत कथा का आयोजन 17 मई गुरुवार से प्रारंभ हुआ जिसका समापन 24 मई को होगा। मुख्य यजमान जूली-अनिल दुबे द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठकर्ता सुदामा प्रसाद गौतम करैया वाले एवं यजमान रजनी-सतीश दुबे एडवोकेट हैं। कथा के दूसरे दिन भक्तों को कथा सुनाते हुए आचार्य ने कहा कि संसार में अमर कोई भी नहीं है और अमरत्व को वही प्रकट कर सकता है जो ईश्वर की शरण में आकर अपने जाने के बाद भी वर्षों, सदियों तक लोगों की भलाई और नेककर्म के लिए जाना जाता है।