सेवा: गहोई भवन को दान में दिया ‘शव फ्रीजर’
समाजसेवी ने पिता की प्रथम पुण्यतिथि पर दिया दान
करैरा| नगर के व्यापारी एवं समाज सेवी सुरेश बंधु राकेश सेठ के द्वारा अपने की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार को अपने निज निवास पर एक सादा समारोह में शव फ्रीजर दान दिया। कार्यक्रम में स्व. सीताराम सेठ की प्रथम पुण्यतिथि पर दो मिनिट का मौन धारण कर के श्रद्धासुमन पुष्प अर्पित किए। स्व. सीताराम सेठ की प्रथम के उपलक्ष्य में एक शव फ्रीजर दान दिया। इस फ्रिजर को कोई भी ले जा सकता है यह फ्रीजर बस स्टैंड स्थित गहोई भवन से ले जा सकते है। नगर में किसी भी परिवार के यहां कोई भी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने पर उनके परिजन दूर अन्य शहरों में रहते हैं जिनके आने में विलंब हो जाता है। ऐसी स्थिति में मृत व्यक्ति का शरीर मिट्टी खराब ना हो, जिसके लिए सुरेश बंधु, राकेश सेठ ने नगर को शव है फ्रेजर दान दिया है।
नगर में जिसको भी यह फ्रिजर लगे वह गहोई समाज अध्यक्ष नरेश सरावगी से एवं समाजसेवी सुरेश बंधु से संपर्क कर ये फ्रेजर प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम में घनश्याम योगी, रामस्वरूप शर्मा, राधेश्याम मोदी, अरविंद वेडर, बृजमोहन तीतविलासी, नरेश सरावगी, कोमल प्रसाद साहू, सालिग्राम गेडा, मुकेश सेठ, रामभरोसे नौगरैइया, रामेश्वर दयाल नौगरैइया, महेश कनकने, केदार बिलैया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।