श्योपुरा-करैरा में 6 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास आज
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे शिलान्यास
भास्कर संवाददाता | करैरा
क्षेत्रीय सांसद एवं केंद्रीय ग्रामीण एवं खनन मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर औद्योगिक विकास के लिए 6 करोड़ की लागत से बनने वाले ग्राम श्योपुरा का औद्योगिक विकास के कार्यों का शिलान्यास आज करेंगे। क्षेत्र में करीब 5 हेक्टेयर जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करना है। इसके लिए केंद्रीय मंत्री तोमर के प्रयास से सूक्ष्म, लघु और माध्यम उद्यम विभाग द्वारा करीब 6 करोड़ रुपए की वित्तीय राशि मिल गई है। इसमें से 2 करोड़ 71 लाख 67 हजार रुपए के निर्माण कार्य होने हैं।
अधोसंरचना विकास कार्य जैसे सीमेंट कंक्रीट सड़क, हयूम पाइप पुलिया, जल प्रदाय ट्यूबवेल, पंप हाउस, पाइप लाइन, आरसीसी, संपवेल, ओवर हेड टैंक बाउंड्रीवाल एवं साइट डेवलपमेंट का संपूर्ण कार्य भी किया जाना है। लाइट की व्यवस्था के लिए 3 करोड़ 10 लाख रुपए का टेंडर प्रतिक्रिया पूर्ण हो गई है। जिसमें 33.11 केवी 13.15 एमबीए क्षमता के विद्युत उपकेंद्र का निर्माण एवं उच्च दाब विद्युत लाईन 33.11 केवी लाइन का निर्माण, सिविल कार्ड सहित संपूर्ण कार्य किया जाना है।
सड़क, बिजली, पानी की होगी सुविधा
इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन एमपी लिमिटेड 6 करोड़ रुपए की लागत से श्योपुरा औद्योगिक क्षेत्र में रोड, नाली, पुलिया, वॉटर सप्लाई लाइन, बिजली लाइन डालने का काम करेगा। वहीं शेष राशि से पौधरोपण और सुरक्षा व्यवस्था के लिए इंतजाम किए जाएंगे।
श्योपुरा बनेगा मल्टी प्रॉडक्ट सेंटर
सूक्ष्म, लघु और माध्यम उधम विभाग की योजना के अनुसार से श्योपुरा मल्टी प्रॉडक्ट सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां पर सभी औद्योगिक इकाइयां लगाई जाएंगी। श्योपुरा में ही विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र के किनारे से लगी जमीन का विकास कार्य होगा।
युवाओं को रोजगार के साधन मिल सकेंगे
सांसद द्वारा जो सौगात क्षेत्र को दी गई है, इससे रोजगार के साधन उपलब्ध होंगे और करैरा का इंडस्ट्रीज एरिया के विकास की नई गाथा लिखेगा। संजय पहारिया,जिलाध्यक्ष भारतीय उद्योग, व्यापार मंडल