पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • स्नातक के बाद रोजगार के द्वार खुल जाते हैं: साहू

स्नातक के बाद रोजगार के द्वार खुल जाते हैं: साहू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करैरा नगर में स्वामी विवेकानंद कॅरियर काउंसिलिंग प्रकोष्ठ द्वारा शासकीय महाविद्यालय में एक नई शुरुआत और अनंत अवसर विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें बीवीएम कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट ग्वालियर के प्राचार्य डॉ. एमआर साहू ने अपने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कैसे वह अपने कॅरियर को एक नई दिशा दे सकते हैं। स्नातक के बाद रोजगार के बहुत से द्वार खुल जाते हैं। इसलिए छात्र-छात्राओं को स्नातक के बाद अपने जॉब के प्रति ध्यान देना चाहिए, इसके बाद कॉलेज के प्रोफेसर उमेश गौतम ने छात्र-छात्राओं को बताया कि वह स्नातक के बाद अपने कैरियर को ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य योजना बनाएं और उस पर अमल करते हुए सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

रोजगार के अवसरों को बनाया जाता है : महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय सेमिनार को संबोधित करते हुए प्रोफेसर अमित उपाध्याय ने छात्र- छात्राओं को बताया कि स्नातक के बाद कैसे रोजगार के अवसरों को बनाया जा सकता है। जिसके लिए शर्त है कि छात्रों को अपने रोजगार के प्रति अलर्ट होना आवश्यक है। कॅरियर मार्गदर्शन पर आयोजित सेमिनार कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एलएल खरे ने की।

ये लोग थे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन अतिथियों का परिचय देते हुए डॉ. एलएस बंसल ने किया साथ ही छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर सोनम सिंह चौहान,महाविद्यालय के आनंद स्वरूप श्रीवास्तव, अक्षित श्रीवास्तव, मुकेश शर्मा, नीरज कुशवाह सहित बड़ी संख्या में कॉलेज की छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

छात्रों को जानकारी दी गई है

कॉलेज में एक दिवसीय कॅरियर मार्गदर्शन सेमिनार आयोजित कर छात्र-छात्राओं को रोजगार संबंधी जानकारी दी गई है। इस तरह के सेमिनारों का आयोजन आगे भी महाविद्यालय में कराया जाएगा। डॉ. एलएल खरे, प्राचार्य महाविद्यालय करैरा

एक नई शुरुआत और अनंत अवसर विषय पर आयोजित हुआ कॅरियर मार्गदर्शन सेमिनार

खबरें और भी हैं...