पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • कथा...पुरुषोत्तम मास में करई में शुरू हुई भागवत

कथा...पुरुषोत्तम मास में करई में शुरू हुई भागवत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करैरा| पुरुषोत्तम मास के पावन माह मे ग्राम करई मे मां इमली वाली माता के मंदिर परिसर मे सप्त दिवसीय भागवत कथा का आयोजन 17 मई गुरुवार से प्रारंभ हुआ जिसका समापन 24 मई को होगा। मुख्य यजमान जुली-अनिल दुबे द्वारा दुर्गा सप्तशती पाठ कर्ता सुदामा प्रसाद गौतम करैया वाले एवं यजमान रजनी- सतीश दुबे एडवोकेट हैं। प्रथम दिवस में प्रात 7 बजे दुबे परिवार एवं नगर वासियों के साथ मे भागवत की कलश यात्रा निकाली गई।जिसमें नगर के भक्तो ने मीठा जल पिला कर एवं पुष्पों से वर्षा करते हुए भगवान का पूजन कर स्वागत किया वृंदावनधाम से आए कथा व्यास पं अंकिताचार्य महाराज द्वारा भक्तों को प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से कथा कराई जाएगी। कथा में प्रथम दिवस पीठ पूजन, भागवत पूजन, व्यास पूजन, एवं भागवत कथा का महात्म की पावन कथा का श्रवण कराया गया।

खबरें और भी हैं...