कसौला स्थित पीएचसी के पास बाइक सवार दो युवकों ने एक प्राध्यापिका के गले से सोने की चेन झपट ली। जिस बाइक पर युवक आए थे उस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी।
कसौला थाना पुलिस को शिकायत देकर मॉडल टाउन निवासी अंजूबाला ने कहा कि वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गढ़ी बोलनी में बतौर रसायन विज्ञान प्राध्यापिका कार्यरत हैं। शनिवार को अंजूबाला सेक्टर-4 की रहने वाली प्रवीन यादव के साथ स्कूटी पर रेवाड़ी आ रही थी। रास्ते में कसौला पीएचसी के पास पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने अंजूबाला के गले से सोने की चेन झपट ली तथा फरार हो गए। मंजूबाला ने कसौला थाना पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।