जल के लिए जंग आंदोलन के समर्थन में आए वार्डवासी
कुचामन सिटी| शहर में पेयजल संकट को लेकर जल के लिए जंग आंदोलन आज 8वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के तहत जलदाय विभाग के दफ्तर के सामने चल रहे धरने में पहुंचकर शहर के वार्ड संख्या 10 व 14 के बाशिंदों ने समर्थन दिया। जल के लिए जंग आंदोलन के संयोजक अब्बास खान को लोगों ने समर्थन पत्र सौंपा। धरने पर मौजूद लोगों ने शहर के सभी मोहल्ले में सुचारू रूप से पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति करने की मांग की। धरने को राजस्थान रोडवेज यूनियन की स्थानीय शाखा ने भी समर्थन दिया। इस दौरान कानाराम बिजारणिया, बुधाराम, नौजवान सभा के अध्यक्ष सरफराज खान, शिवपाल, इंतकाम खान, खींवकरण, जीवणराम शेषमा, अब्दुल रज्जाक, मांगीलाल, चौथमल, गोविंदराम मेघवाल, दामोदरप्रसाद, किशोरकुमार, बाबू आदि मौजूद थे।