पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिविर में 99 रोगियों के ऑपरेशन, आंखों की सुरक्षा की जानकारी देकर किया विदा

शिविर में 99 रोगियों के ऑपरेशन, आंखों की सुरक्षा की जानकारी देकर किया विदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी

लॉयंस क्लब के तत्वावधान में दलपतसिंह रुणिजा के आर्थिक सौजन्य से आयोजित नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर में ऑपरेशन किए गए 99 रोगियों को बुधवार को दवा वितरण कर विदा किया गया। राजकीय चिकित्सालय में जिला अंधता निवारण समिति एवं एमआरएस के सहयोग से हुए शिविर का समापन समारोह नोबल स्कूल में आयोजित हुआ। समारोह में सदभावना यात्रा पर आए लॉयंस क्लब के प्रांतपाल सतीश बंसल ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया के 210 देशों में पीड़ित मानवता की सेवा के कई प्रकल्प चलाए जा रहे हैं। जिनमें से प्रमुख प्रकल्प है दृष्टि प्रथम। बंसल ने शिविर आयोजन में सहयोग करने वाले रुणिजा परिवार की लाड कंवर रुणिजा एवं राजश्री रुणिजा का बैनर एवं पिन से अभिनंदन किया। इस मौके पर राम काबरा को प्रांत के बैनर, लीडर ऑफ द ईयर पिन एवं मल्टीपल एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट से, क्लब अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, सचिव आशीष जैन, कोषाध्यक्ष बाबूलाल, मनोहर, सुभाष मदान, श्यामसुंदर लोहिया, पवन जैन, ललित, श्यामसुंदर खोखरिया, मोहित जैन, शुभम, नरेश जैन, चेतन खालड़का, निकिता जैन, डॉ. प्रगति मदान, कमल पहाड़िया का लॉयन पिन से सम्मान किया। क्लब की ओर से चिकित्सक टीम से डॉ. लुकमान खान एवं मेल नर्स भंवरसिंह चौहान का साफा एवं शॉल से सम्मान किया गया। इसी प्रकार जाकिर हुसैन, केवलचंद को शिविर में सेवाएं देने पर मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मो. शकील ने सम्मान किया। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष मनोहरसिंह रूपपुरा, दलपतसिंह रुणिजा आदि उपस्थित थे।

आयोजन

कुचामन में लॉयंस क्लब की ओर से आयोजित नेत्र चिकित्सा शिविर संपन्न

सभी दवाइयां समयानुसार ही लें, आंखों को तेज रोशनी से बचाएं

शिविर समापन के मौके पर नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. लुकमान खान ने रोगियों को आंखों की सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के बाद बताई गई दवाओं का समयानुसार सेवन करना है और आंखों में डालने की ड्रॉप को नियमित रूप से आंखों में डालें। इसके अलावा आंखों को तेज रोशनी, धूप और धुएं से बचाव करना जरूरी है।

खबरें और भी हैं...