हिराणी में होगा 51 कुंडीय महायज्ञ
कुचामन सिटी| ग्राम हिराणी के केशरिया कुंवरजी महाराज के मंदिर में 10 से 17 सितम्बर तक 51 कुण्डीय श्री रुद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। बल्डाधाम के महंत बाबा सीता रामदास महाराज के सानिध्य में होने वाले महायज्ञ में विमलपुरा जयपुर के यज्ञाचार्य पं. चिरंजीव शास्त्री सम्पन्न करवाएंगे। इस दौरान यज्ञ स्थल पर रासलीला और रामलीला मंचन का कार्यक्रम भी होगा। महायज्ञ को लेकर केशरिया कुंवरजी सेवा समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। महायज्ञ को लेकर अक्षय तृतीया के मौके पर बुधवार को यहां मंत्रोच्चारण और पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन और ध्वज स्थापना की गई।