पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली पोल पर लगी साइन बोर्ड की फ्रेम उड़कर तारों में फंसी, धमाके के साथ 2 जगह टूटे तार, बड़ा हादसा टला

बिजली पोल पर लगी साइन बोर्ड की फ्रेम उड़कर तारों में फंसी, धमाके के साथ 2 जगह टूटे तार, बड़ा हादसा टला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी

शहर में बस स्टैंड के पास सेंट्रल बैंक की गली में रविवार दोपहर तेज हवा से उड़कर एक साइन बोर्ड की फ्रेम बिजली के तारों में उलझ गई। इससे तेज धमाके के साथ एलटी लाइन के 5 तार टूटकर गिर गए। वहीं इस लाइन से जुड़ी पलटन गेट की डीपी की लाइन में भी तेज स्पार्किंग हुई और 2 सर्विस लाइन टूट गई। रविवार का दिन होने के कारण गली में आवाजाही अपेक्षाकृत कम थी, इससे बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, रविवार दोपहर करीब ढाई बजे तेज हवा के चलते एक साइन बोर्ड उड़कर सेंट्रल बैंक की गली में बिजली के तारों में उलझ गया। इस दौरान बिजली के तारों में करंट प्रवाहित हो रहा था। लोहे की फ्रेम से तारों में शॉर्ट सर्किट होने से तेज धमाके के साथ यहां 5 तार टूटकर नीचे गिर गए। तारों में उस दौरान करंट प्रवाहित हो रहा था। आम दिनों में इस गली में दिनभर भीड़ रहती है। लेकिन रविवार होने के कारण आवाजाही बंद थी। धमाके की आवाज सुन बस स्टैंड इलाके में लोग एकत्र होने लगे। सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद कराई। बाद में जानकारी मिली कि इसका असर पलटन गेट पर लगी डीपी में स्पार्किंग हुई और यहां 2 सर्विस लाइनें टूटकर लटक गई। जेईएन नरेश काला ने डिस्कॉम की टीम मौके पर भेजी। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाके की सप्लाई बंद करवा दी। तेज हवा से बिजली पोल पर लगे विज्ञापन साइन बोर्ड की फ्रेम टूटकर तारों में फंस गई। इससे शहर में 2 जगह एलटी लाइन के तार टूट गए।

कुचामन शहर में धड़ल्ले से लग रहे विज्ञापन बोर्ड बन रहे हादसे का कारण

कुचामन सिटी. सेंट्रल बैंक की गली में टूटे तारों को दुरुस्त करते डिस्कॉम कार्मिक।

अनदेखी : धड़ल्ले से लगा रहे है विज्ञापन बोर्ड

नगरपालिका की अनदेखी से धड़ल्ले से लगाए जा रहे साइन बोर्ड बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। पूरे शहर में बिना पालिका की स्वीकृति के बिजली पोल समेत निजी-सार्वजनिक भवनों पर विज्ञापन बोर्ड लग रहे हैं। जबकि इन पर कभी पालिका की ओर से कार्रवाई तक नहीं की जा रही। ईओ राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही इस संबंध में बैठक बुलाई जाएगी। वहीं एसआई को भेज बोर्ड उतारे जाएंगे।

बिजली के पोल पर विज्ञापन बोर्ड लगाने से हादसों की आशंका रहती है। पिछले साल भी इसी प्रकार से फाल्ट होने से खासी परेशानी हुई थी। कार्रवाई के लिए पालिका को पत्र लिखा जाएगा। नरेश काला, सिटी जेईएन

खबरें और भी हैं...