शिक्षक संघ शेखावत का प्रदर्शन कल
कुचामन सिटी| राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत उपखण्ड कार्यालयों पर मंगलवार को सरकार की नीतियों के खिलाफ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। जिलामंत्री प्रेमसिंह चौधरी ने बताया कि एनपीएस को बंद कर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, जुलाई 2017 में शिक्षकों की रोकी गई वेतन वृद्धियां पुन बहाल करने, 7 वां वेतनमान जनवरी 2016 से केन्द्र के समान देने, शाला समय पूर्व की भांति सुबह 7 से 12 व 10 से 4 बजे तक करने, एकीकरण में बंद स्कूलों का पुन: संचालन करने, आरटीई एक्ट के अनुसार विद्यालयों में भौतिक संसाधन उपलब्ध कराने सहित 7 सूत्री मांगपत्र को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा।