कौशल योजना में 60 छात्राओं को मिला सिलाई प्रशिक्षण
कुचामन सिटी| प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सिलाई प्रशिक्षण का समापन हुआ। 60 छात्राओं में से 58 छात्राएं उत्तीर्ण हुई। गोदावरी गार्डन में प्रशिक्षण का समापन समारोह मनाया। केंद्रीय राज्य मंत्री सीआर चौधरी मुख्य अतिथि थे। इस मौके पर कुचामन विकास समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष रामकुमार, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष हरीशचन्द्र कुमावत, विधायक विजय सिंह चौधरी, एसडीएम रामसुख गुर्जर, नटवरलाल आदि ने संबोधित किया।