पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ‘जल के लिए जंग’: 20 को जलाएंगे सीएम का पुतला

‘जल के लिए जंग’: 20 को जलाएंगे सीएम का पुतला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| कुचामन सिटी

शहर के डीडवाना रोड स्थित जलदाय विभाग के दफ्तर के सामने ‘जल के लिए जंग’ आंदोलन के 5वें दिन भी धरना जारी रहा। अखिल भारतीय किसान महासभा और माकपा की ओर से चलाए जा रहे अनिश्चितकालीन आंदोलन के तहत अब आंदोलन को और तेज किया जाएगा। तहसील सचिव अब्बास खान ने बताया कि कुचामन शहर में 19 अप्रैल तक पीने के पानी की सप्लाई सुचारू नहीं होती है तो 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री का पुतला बनाकर यात्रा निकाली जाएगी। उपखंड कार्यालय के सामने पुतले को जलाकर प्रदर्शन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन में खींवकरण डबरिया, कानाराम बिजारणिया, पन्नाराम बिजारणिया, अख्तर मौलानी, संतोष रॉयल, शिवपाल बिजारणिया, सुनील शर्मा, अब्दुल, कय्यूम कुरैशी, मोहम्मद शफी तेली सहित अनेक लोग शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...