पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहेब के विचारों से प्रेरणा लेकर देश की अखंडता रखे कायम

बाबा साहेब के विचारों से प्रेरणा लेकर देश की अखंडता रखे कायम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूड़सू| कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित माहेश्वरी भवन में राष्ट्रीय विचार मंच के तत्वावधान मे संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. . भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर विचार संगोष्ठि मंच का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने बाबा साहेब के बारे में विचार प्रस्तुत किए। मुख्य वक्ता पीयूष कुमार दवे ने बाबा साहेब को सामाजिक विकास का पर्याय बताते हुए कहा कि उन्होंने तत्कालीन भारतीय समाज में अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी छुआछुत जैसी सामाजिक बुराई को खत्म कर समाज के पिछड़े वर्गों को समाज की मुख्यधारा मे लाने का अनुकरणीय कार्य किया था। इस मौके पर मनोहरसिंह, विजय कुमार, धनपत सिंह जेतमाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य महावीर कूकंणा, हेमाराम दुस्तावा, शिवपाल आदि मौजूद थे।

कुचामन सिटी| राष्ट्रीय जनाधिकार मंच की ओर से रविवार शाम डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वस्त्र व्यापार संघ के अध्यक्ष संतोषकुमार पहाड़िया और मुख्य अतिथि प्रकाशचंद मेहरड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। मंच पर सुदर्शन सेवा संस्थान के अध्यक्ष नवलकिशोर डालूका विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बीकानेर के बौद्धिक प्रमुख महावीरप्रसाद आसोपा ने कहा कि बाबा साहेब ने देशहित और व्यक्तिहित में से देशहित को ही सर्वोपरि बताया। इस मौके पर सीआर, जयप्रकाश, रमेश, पालिकाध्यक्ष राधेश्याम गट्टाणी, ज्ञानाराम, अरविंद, रामेश्वर, गुलाबचंद, राजेन्द्रसिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...