कुचामन ग्रामीण| ग्राम अड़कसर में अम्बेडकर जयंती पर भगवानाराम कादिया ने जीवन प्रसंग सुनाए। इस अवसर पर युवाओं ने घर-घर जाकर गुब्बारे वितरित किए और अम्बेडकर के जन्मदिवस की बधाई दी। इस मौके पर हरजीराम, नेमाराम, ईश्वरराम, भोमाराम, लक्ष्मीकांत कादिया, प्रेमाराम, मूलचंद आदि मौजूद थे।