देवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष का स्वागत
कुचामन सिटी| देव सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष का रविवार को कुचामन आगमन पर स्थानीय देवसेना पदाधिकारियों ने स्वागत किया। देवसेना कार्यकारी जिलाध्यक्ष नंदकिशोर गुर्जर ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष हरलाल गुर्जर का कुचामन आगमन पर देवसेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गुर्जर ने कहा की भाजपा सरकार गुर्जर आरक्षण का जल्द से जल्द निस्तारण करे। इस मौके पर तुलसीराम गुर्जर, तहसील अध्यक्ष देवराज गुर्जर, तहसील उपाध्यक्ष पुखराज गुर्जर, राजूराम गुर्जर, कानूराम गुर्जर, मुकेश, चैनाराम सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।