रावणा राजपूत विकास समिति की बैठक
कुचामन सिटी| रावणा राजपूत विकास समिति की बैठक भंवरसिंह कच्छवाह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें भंवरसिंह कच्छवाह सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए। इसी प्रकार भंवरसिंह चौहान संरक्षक, भंवरसिंह लिचाणा उपाध्यक्ष, जगदीश सिंह भाटी सचिव, भंवरसिंह खीची सह सचिव, ओमसिंह चांदावत कोषाध्यक्ष, सत्यनारायणसिंह चौहान सह कोषाध्यक्ष, राजेन्द्रसिंह मण्डावरा संगठन मंत्री, गिरधारीसिंह भाटी मीडिया प्रभारी चुने गए। बैठक में समाज को संगठित करने, समाज सुधार, शिक्षा को बढ़ावा देने और कुरीतियों को मिटाने सहित समाज हित के विषयों पर विचार विमर्श किया गया।