कुचामन सिटी | राजस्थान ब्राह्मण महासभा की स्थानीय इकाई के तत्वावधान में बुधवार को शहर में श्री परशुराम जन्मोत्सव का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष घनश्याम गौड़ ने बताया कि बुधवार दोपहर सवा 4 बजे भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। शाम सवा 7 बजे महाआरती होगी।