पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मरुधर नर्सिंग कॉलेज का परिणाम 100%

मरुधर नर्सिंग कॉलेज का परिणाम 100%

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी। शहर के मरुधर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बीएससी द्वितीय व तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्राचार्य नीतेश शर्मा ने बताया कि राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा घोषित तृतीय वर्ष के परिणाम में कॉलेज की छात्रा अंकिता ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। मो. शमीम ने द्वितीय और रामअवतार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार द्वितीय वर्ष में हेमंत पारीक व परमेश्वरलाल संयुक्त रूप से प्रथम रहे। रश्मि द्वितीय तथा लक्ष्मी बिजारणिया ने तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में निदेशक बीएल गावड़िया ने कहा कि शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही विद्यार्थियों को सफलता मिली है। संचालक डॉ. रजनी गावड़िया ने कहा कि अनुकूल वातावरण व अध्ययन में निरंतरता से परिणाम सकारात्मक मिलता है। इस दौरान सचिव बृजमोहन गावड़िया, उप प्राचार्य सुषमा देवी, गोपाल, विनोद कुमार, रूपाराम, मनीष जैन, गजेंद्रसिंह, संतोष जाखड़, कमलकिशोर, अब्दुल मनान, शाईदा बानो, दीपक कुमार, प्रेमसिंह, प्रीति माथुर आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...