कुचामन में 7वें दिन भी धरना जारी
भास्कर संवाददाता| कुचामन सिटी
डीडवाना रोड पर जलदाय विभाग के कार्यालय के बाहर 7वें दिन भी जल के लिए जंग आंदोलन का अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। माकपा तहसील सचिव अब्बास खान ने बताया कि मंगलवार को प्रदर्शन में वार्ड 1, 2, 5, 14, 29 व 30 के वाशिंदों ने समर्थन दिया। उन्होंने समर्थन पत्र सौंपा और शहर में पीने के पानी की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू करने की मांग की गई। इस दौरान इन वार्डों की महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची। प्रदर्शन में कानाराम बिजारणिया, बुधाराम परेवड़ी, सरफराज खान, शिवपाल बिजारणियां, इंतकाम खान, इकबाल कुरैशी, असलम खान, हीराराम कीलका, खींवकरण डबरिया समेत कई लोग शामिल थे। इसके अलावा मदरसा इस्लामिया सोसायटी और शिक्षक संघ शेखावत उपशाखा कुचामन के रामलाल चौधरी, अनिल माथुर, पवन शर्मा, किस्तूरमल वर्मा, भंवर अली खान, राजेन्द्र मेहरा, संपत लाल स्वामी, याकूब अली भाटी, अब्दुल मजीद कुरैशी, मुनीर शेख, ने धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन दिया।