पेंशनर्स समाज का स्नेह मिलन 22 को
कुचामन सिटी|राजस्थान पेंशनर्स समाज उपशाखा कुचामन की बैठक व स्नेह मिलन समारोह 22 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। कोषाध्यक्ष भंवरलाल पुरोहित ने बताया कि पलटन गेट स्थित दिगम्बर जैन स्कूल में आयोजित समारोह में सातवें वेतन आयोग के स्थिरीकरण आदेश एवं पीपीओ प्राप्त करने के लिए पेंशनर्स समाज सदस्य व्यक्तिश: उपस्थित हो और सदस्यता शुल्क जमा करवाकर संगठन को आर्थिक सहयोग प्रदान करें। इस मौके पर 75 वर्ष की आयु प्राप्त करने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया जाएगा।