पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रक चालक से मारपीट, ‌Rs.15600 छीने

ट्रक चालक से मारपीट, ‌Rs.15600 छीने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी| शहर पुलिस थाने में एक ट्रक चालक ने रास्ता रोककर मारपीट करने व नगदी छीनने का मामला दर्ज करवाया है। हैड कांस्टेबल छोटूराम बिश्नोई ने बताया कि मंगलवार को दौलत गिंवारिया निवासी रूपनगढ़ ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि सोमवार रात वह कुचामन की ओर आ रहा था। इस दौरान मेगा हाइवे पर त्रिसंगिया के पास एक जीप व स्कॉर्पियो गाड़ी ने ओवरटेक कर ट्रक के आगे रोकी। दोनों गाड़ियों में से 15-20 लोगों ने उतरकर मारपीट की और 15600 रुपए छीनकर ले गए।

खबरें और भी हैं...