निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर कल कुचामन में
कुचामन सिटी | लाॅयंस क्लब के तत्वावधान में रामअवतार सीताराम अग्रवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से रविवार को निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर होगा। लाॅयंस क्लब के सचिव आशीष जैन ने बताया कि रामजीवन काबरा रोग निदान केंद्र में आयोजित शिविर में डॉ. सुनील जैन द्वारा रोगियों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।