पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मकराना में एडीजे कोर्ट कैंप स्थाई करने की मांग, परबतसर के वकील बोले इसे बंद करो, अब कुचामन में भी उठी मांग

मकराना में एडीजे कोर्ट कैंप स्थाई करने की मांग, परबतसर के वकील बोले इसे बंद करो, अब कुचामन में भी उठी मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| कुचामन सिटी

कुचामन में एडीजे कोर्ट खोलने की मांग को लेकर कुचामन न्यायालय के अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल जोधपुर पहुंचा। कुचामन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैतानाराम ने बताया की कुचामन में एडीजे कोर्ट खोलने की मांग को लेकर कुचामन न्यायालय के अधिवक्ताओं का दल जोधपुर पहुंचकर राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पीएस भाटी एवं प्रधान निजी सचिव मुख्य न्यायाधिपति से मिला और उनसे कुचामन में एडीजे कोर्ट खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में सचिव बोदूराम चौधरी, उपाध्यक्ष श्यामलाल कुमावत, प्रेमसिंह बीका, रतन प्रधान, हरदेवाराम चौधरी, राजेंद्र शर्मा, दराब खान आदि उपस्थित रहे।

अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन 23 वें दिन भी जारी रहा
मकराना. एडीजे कोर्ट की मांग को लेकर धरने पर बैठे अधिवक्ता।

मकराना | एडीजे कैंप कोर्ट को मकराना में स्थायी करने की मांग को लेकर अभिभाषक संघ का क्रमिक अनशन 23वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को अभिभाषक संघ अध्यक्ष एडवोकेट राजेश पारख, कोषाध्यक्ष तलत हुसैन हनीफी, दिलीप सिंह राठौड़, भंवराराम डूडी व वैभव कुमार अनशन पर बैठे। इस अवसर पर संघ संरक्षक एडवोकेट गणपत लाल टांक ने कहा कि बार संघ के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल खां के समय से मकराना में एडीजे कोर्ट की मांग दोहराई जाती रही है। एडवोकेट तलत हुसैन हनीफी ने कहा कि आंदोलन को 23 दिन हो गए हैं। एडीजे कोर्ट कैंप को स्थायी नहीं किए जाने पर अधिवक्ता आंदोलन को और तेज करेंगे। एडवोकेट मुजफ्फर राठौड़ ने कहा कि अधिवक्ताओं की मांग मकराना की जनता के हित में है। इस अवसर पर एडवोकेट श्रीनिवास वैष्णव, देवी सिंह राठौड़, मो. इस्हाक रांदड़, सिकंदर खान, भुवनेश टांक, राममनोहर डूडी, भवानी सिंह नावद, मो. उमर गैसावत, सगीर बेहलीम, शंकरदान चारण, रामनिवास चौधरी, हरिकृष्ण, राजूराम चौधरी, अबरार अहमद, अनवर मालावत सहित, अर्जुन धोलिया अन्य धरने में मौजूद थे। हालांकि परबतसर के वकील मकराना में एडीजे कोर्ट को स्थाई करने का विरोध कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...