- Hindi News
- National
- कुचामन विकास समिति द्वारा बालिका स्कूल में बनाए जाएंगे दो कमरे, किया शिलान्यास
कुचामन विकास समिति द्वारा बालिका स्कूल में बनाए जाएंगे दो कमरे, किया शिलान्यास
भास्कर संवाददाता| कुचामन सिटी
राजकीय सुरजीदेवी काबरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को कुचामन विकास समिति के सहयोग से दो बड़े कमरों का शिलान्यास हुआ। प्रधानाध्यापिका उपासना पारीक ने बताया की बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत विद्यालय में बढ़ती हुई छात्राओं की संख्या को देखते हुए विकास समिति के सहयोग व कुचामन प्रवासी गणपतलाल मनभरी देवी अग्रवाल कलकत्ता, अरविंद प्रकाश मृदुला मालपानी बैंगलोर के सौजन्य से प्रथम तल पर 2250 वर्ग फुट में शुक्रवार को दो बड़े कमरों का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर कुविस अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, शिक्षाविद् रफीक अहमद उस्मानी ने नींव रखी। पारीक ने बताया की यह निर्माण जुलाई माह के प्रथम सप्ताह तक स्कूल खुलने से पूर्व पूर्ण होने पर छात्राओं के बैठने की व्यवस्था हो सकेगी। कुविस अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा ने बताया कि इन दो कमरों के निर्माण के साथ ही विद्यालय में एक बड़ा हॉल बनाने की योजना है। साथ ही शाला में 16 सीसीटीवी कैमरे, प्रसाधन एवं अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति भी दानदाताओं के माध्यम से की जा रही है। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष नटवरलाल बक्ता, उपाध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री, सचिव बनवारीलाल मोर, कोषाध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, सतपाल मनोचा, भुराराम शेषमा, श्यामसुंदर सैनी, नोडल प्राचार्य छगनलाल शर्मा, प्रकाश दाधीच सहित विद्यालय का स्टाफ एवं छात्राएं मौजूद रही।