पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सैन जयंती पर निकाली शोभायात्रा, लाडनूं विधायक ने की दो कमरे बनवाने की घोेषणा, समाज की 47 प्रतिभा सम्मानित

सैन जयंती पर निकाली शोभायात्रा, लाडनूं विधायक ने की दो कमरे बनवाने की घोेषणा, समाज की 47 प्रतिभा सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवाना. सैन समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा में उपस्थित सैन समाज के लोग।

समाज
भास्कर संवाददाता| डीडवाना

शहर में सैन समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को सैन बगीची मन्दिर परिसर में जैन महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ सैन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कई प्रकार की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा का मजेजियों के चौक में झालरिया मन्दिर के पास ब्राह्मण युवा प्रकोष्ठ द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इससे पूर्व गुरुवार रात्रि को समाज भवन परिसर में भजन संध्या आयोजित की गई। इस दौरान समाज मंत्री राजेश चौहान द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया व आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर सैन समाज अध्यक्ष सोहन सैन, उपाध्यक्ष ताराचंद सैन, कोषाध्यक्ष राकेश चोयल, मण्डल अध्यक्ष मनोज सैन, अखिल भारतीय सैन समाज के विनोद सैन आदि मौजूद थे।

सांजू| सैन मोहल्ले में सैन समाज द्वारा सैन महाराज की जयंती मनाई गई। सैन समाज ईकाई सांजू के अध्यक्ष बाबूलाल सैन के सान्निध्य में सैन महाराज की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सैन मोहल्ले से रवाना हुई जो मुख्य मार्गों से होते हुए मुख्य बाजार तिराहे तक निकाली गई। इस दौरान झूंझारजी के पास सैन महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री रामेश्वरलाल सेवदा, भाजयुमो जिला मंत्री राजेन्द्रप्रसाद वैष्णव, चांदमल, मोतीराम, भगवती, रामाकिशन, धनराज सैन, देवीलाल, नथमल, दामोदर, रामरतन, बालकिशन आदि मौजूद थे।

सैन जयंती पर कुचामन, डीडवाना, बडू सहित जिले भर में हुए कार्यक्रम, समाज से कुरीतियां मिटाने का लिया प्रण
सैन जयंती परसुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन

बडू| कस्बे सहित आस पास के गांवों में सैन महाराज की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बागोट में सैन समाज द्वारा सैन महाराज की झांकी सजाकर शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा बालाजी मंदिर से रवाना होते हुए बस स्टेशन, रामदेव चौक, रघुनाथ मंदिर व गांव के मुख्य मार्गो से होते हुए गाजे बाजे के साथ निकाली गई। इस दौरान बडू में सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इस मौके पर समाज के रामेश्वरलाल सैन, बजरंगलाल सैन, राजेन्द्रप्रसाद सैन, ओमप्रकाश सैन, कुलदीप सैन, पुखराज सैन, हरिप्रसाद सैन, रामावतार सैन, महेश सैन, श्रीवल्लभ सैन, नेमीचंद सैन, घनश्याम सैन, बजरंग सैन, गोपाल सैन, कैलाश सैन, भंवर, पवन, मूलचंद, रामअवतार, राकेश, घीसूलाल, यशवंत सैन आदि मौजूद थे।

छोटी खाटू| खाती नाडिया स्थित बालाजी मन्दिर से शुक्रवार प्रात 8.30 बजे सैन समाज विकास समिति की ओर से सैन महाराज की शोभा यात्रा निकाली गई। ग्रामीणों ने शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर छोटी खाटू सहित पावा, बडाबरा, सिणिया, बड़ीखाटू, डाबगांव, लारौली, छोटी सागू के सैन समाज के लोग ने हिस्सा लिया। इस दौरान आत्मप्रकाश सैन को लगातार सात वर्षों से सैन समाज विकास समिति का सचिव चुना गया। इस मौके पर सैन ने बताया कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए युवा वर्ग आगे आये और एक-एक कर सभी कुरीतियों को जड़ से खत्म करने एवं समाज के लोगो द्वारा समाज में हो रहे मृत्युभोज पर दी जाने वाली लेण नहीं लेने का निर्णय लिया। इस मौके पर बजरंगलाल सैन, सरपंच मेघाराम दन्तुस्लिया, शिवनाथ सैन, राजेन्द्र सैन, छोटू लाल सैन, प्रहलाद, जयराम सैन, सत्यनारायण सैन, धर्माराम माली, कालू सैन, नौरतमल, किशन, अशोक, सुनिल, गोविंद, कैलाश, सुरेश आदि मौजूद थे।

कुचामन सिटी. सैन महाराज जयंती पर शोभायात्रा निकालते समाज के लोग।

सैन जयंती पर मारोठ में निकली शोभायात्रा
कुचामन सिटी| सैन जयंती पर शुक्रवार को शोभायात्रा व स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चेजारों का मोहल्ला स्थित सैन मंदिर से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मिर्धा नगर स्थित सैन छात्रावास पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इसके बाद स्नेह मिलन समारोह व समाज के प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सैन मंदिर में सैन महाराज की महाआरती की गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इससे पहले गुरुवार रात्रि को सुंदर काण्ड के पाठ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कमल किशोर सैन, बिरदीचंद सैन, किशोर कुमार भाटी, मनोज सैन, सत्यनारायण वर्मा, हेमन्त ढोर, मनोज ढोर, रघुनाथ सैन, रतनलाल सैन, महेन्द्र सैन सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मारोठ| कस्बे में सैन जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजन हर्षोल्लास से होने चाहिए। इन आयोजनों से धर्म के प्रति आस्था बढ़ने के साथ समाज संगठित होता है। इस अवसर पर उन्होंने सैन समाज की प्रतिभाओं को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व सरपंच भंवर लाल बाबेल, विनोद गौड़ व अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व सैन समाज द्वारा पालकी में सैनजी महाराज की झांकी सजाकर शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा सैन मंदिर से नला बाजार, मुख्य बाजार होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान गिरीराज सैन, सुरज्ञान सैन, हीरालाल सैन, किशनलाल, तेजप्रकाश सैन, हरिप्रसाद सैन, राधेश्याम सैन, रामनिवास सैन सहित मारोठ व आस पास क्षेत्र के सैन बंधुओं ने जयंती समारोह में हिस्सा लिया।

कोलिया| कोलिया में शुक्रवार को सैन जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सैन समाज की महिलाओं ने देर रात तक मंगल गीत गाए। सुबह कोलिया में डीजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर महावीर रेणीवाल पुत्र रामपाल रेणीवाल की तरफ से सैन समाज में प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में में रामधन रेणीवाल, रामनिवास सैन, हरिनारायण सैन, गुलाब सैन, रामपाल सैन, चांदमल सैन, सेवाराम सैन, शंकर भारती, गुलाब सैन, बसंत कुमार, अमरचन्द सैन, रतनलाल सैन आदि मौजूद थे।

लाडनूं| सैन समाज के तत्वाधान में सैन जयंती पर शोभायात्रा सैन बगीची से गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सैन मन्दिर पहुंची। इस दौरान सैन मन्दिर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमे 47 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में विधायक मनोहर सिंह ने सैन बगीची में विधायक कोष से 2 कमरों के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की गई । मंच संचालन दीक्षांत हिंदुस्तानी ने किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य रवि पटेल, समाज सेवी जगदीश पारीक, डॉ. शोभा, ललित वर्मा, रोहित जीतमल टाक, धनराज, हड़मान आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...