पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्षिकोत्सव में दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

वार्षिकोत्सव में दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी| कुचामन महाविद्यालय परिसर स्थित लादीदेवी मोहनलाल पहाड़िया छात्रावास में बीएड कॉलेज की छात्राओं का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मंच संरक्षक मंजू काबरा थी। अध्यक्षता महिला मंच की अध्यक्ष कृष्णा मंत्री ने की। इस अवसर पर छात्राध्यापिकाओं ने केटवॉक, नाटक सहित राजस्थानी, गुजराती, हिन्दी फिल्मों के गानों पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की। हॉस्टल वार्डन चन्द्रकला नोगिया ने छात्रावास की गतिविधियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट स्थान पर रहने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया इसमें बेस्ट हॉस्टलर का अंजू साख, रूम डेकोरेशन प्रवीणा, सांस्कृतिक कार्यक्रम में नवदुर्गा ग्रुप, डांस में प्रीति एण्ड पार्टी तथा सोलो डांस में प्रथम जॉय एण्ड चंचल को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर कुविस अध्यक्ष ओमप्रकाश काबरा, नटवरलाल बक्ता, श्यामसुंदर मंत्री, शिवकुमार अग्रवाल, मोहनलाल सोनी, श्यामसुंदर सैनी, रंगनाथ काबरा, कुचामन कॉलेज प्राचार्य यूएसएस श्रीवास्तव, बीएड कॉलेज प्राचार्य राजेश शर्मा, प्रकाशचंद दाधीच सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...