पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेड़ता सिटी में सैन महाराज जयंती पर निकाली शोभायात्रा कुचेरा और दधवाड़ा में समाज के लोगों ने की पूजा अर्चना

मेड़ता सिटी में सैन महाराज जयंती पर निकाली शोभायात्रा कुचेरा और दधवाड़ा में समाज के लोगों ने की पूजा-अर्चना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेड़ता सिटी. सैन महाराज जयंती पर शोभायात्रा में शामिल सैन समाज के लोग।

समाज
भास्कर संवाददाता | मेड़ता सिटी

सैन महाराज की जयंती समारोह शुक्रवार को अनेक धार्मिक आयोजनों के साथ मनाई गई। इससे पूर्व गुरुवार रात को सैन मंदिर में सुंदरकाण्ड पाठ आयोजित किया गया। इस दौरान शुक्रवार को सुबह 10 बजे मूथों का मोहल्ला स्थित सैन मंदिर से सैन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा सैन मंदिर से रवाना होते हुए चारभुजा मंदिर, भारत वाच कंपनी, गांधी चौक, बस स्टैण्ड, घाणा मार्केट, पदम कुम्हारों का मोहल्ला, गांछा बाजार, माणक चौक, पुराना अस्पताल होते हुए सैन भवन पहुंची। पूर्व विधायक रामचन्द्र जारोड़ा, कांग्रेस नेता लक्ष्मण राम कलरू, पूर्व पार्षद लालाराम नायक, माणक सैन आदि ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस मौके पर सैन समाज के अध्यक्ष रामनिवास इन्दावड, संपतराज भवाल, नेमीचंद खुड़ी, लालचंद, गणपतलाल, घनश्याम चौहान, संतोष चूंदिया, अध्यक्ष राजूराम, उपाध्यक्ष मदन पांचड़ोलिया, अशोक धोलेराव, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

सांजू| सैन मोहल्ले में सैन समाज द्वारा सैन महाराज की जयंती मनाई गई। सैन समाज ईकाई सांजू के अध्यक्ष बाबूलाल सैन के सान्निध्य में सैन महाराज की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा सैन मोहल्ले मुख्य मार्गों से निकाली गई। इस दौरान झूंझारजी के पास सैन महाराज की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री रामेश्वरलाल सेवदा, भाजयुमो जिला मंत्री राजेन्द्रप्रसाद, चांदमल, मोतीराम, भगवती, रामाकिशन व बालकिशन आदि मौजूद थे।

सैन जयंती पर कुचामन, डीडवाना, बडू सहित जिले भर में हुए कार्यक्रम, समाज से कुरीतियां मिटाने का लिया प्रण
सैन जयंती पर सजाई गई कई झांकियां

डीडवाना | शहर में सैन समाज के तत्वावधान में शुक्रवार को सैन बगीची मन्दिर परिसर में जैन महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान गाजे-बाजे के साथ सैन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में कई प्रकार की झांकियों का प्रदर्शन किया गया। शोभायात्रा का मजेजियों के चौक में झालरिया मन्दिर के पास ब्राह्मण युवा प्रकोष्ठ द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इससे पूर्व गुरुवार रात्रि को समाज भवन परिसर में भजन संध्या आयोजित की गई। इस दौरान समाज मंत्री राजेश चौहान द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया व आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर सैन समाज अध्यक्ष सोहन सैन, उपाध्यक्ष ताराचंद सैन, कोषाध्यक्ष राकेश चोयल, मण्डल अध्यक्ष मनोज सैन, अखिल भारतीय सैन समाज के विनोद सैन आदि मौजूद थे।

दधवाड़ा| कस्बे सहित ग्रामीण अंचल के आस-पास के गांव दधवाड़ी, गागुड़ा, ओलादन, नोखा चांदावता,रोल चांदावता आदि गांवों में शुक्रवार को श्री सैन महाराज की जयंती मनाई गई। इसी प्रकार नोखा चांदावता के सैन मोहल्ले में सैन समाज के मंदिर पर महाराज सैन की पूजा अर्चना की।

इस दौरान ग्रामीण अंचल में गांवों के मुख्य मार्गों से सैन महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इसी प्रकार गांव मोकलपुर में भी सैन महाराज की जयंती मनाई। इस अवसर पर सैन समाज की महिला, पुरुष व बच्चों ने शोभायात्रा निकाली।

इस दौरान त्रिलोकचंद सैन, राजकुमार सैन, गजेंद्र सैन, सीरू सैन, माणक सैन, छोटूलाल सैन, सत्यनारायण सैन, महेन्द्र, रामनिवास सैन, सुरेश सैन छापरी, कालूराम सैन, रामप्रसाद सैन, पूनाराम सैन, रूपाराम सैन, नाथूराम सैन आदि मौजूद थे।

कुचामन सिटी. सैन महाराज जयंती पर शोभायात्रा निकालते समाज के लोग।

कुचेरा में सैन जयंती पर निकली शोभायात्रा
कुचेरा| सैन महाराज जयंती के मौके पर शुक्रवार को कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर बैण्डबाजों की धुनों पर झूमते गाते सिर पर कलश धारण किए महिलाओं, सैनजी महाराज के गगन भेदी जयकारे लगाते हुए बच्चे, बुजुर्ग व युवाओं ने कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा कस्बे के बंशीवाला मन्दिर से रवाना होकर छोटा बाजार, बड़ा बाजार, बाजार रोड, पुलिस चौकी तिराहा, बस स्टैंड रोड, नगरपालिका चौराहा, अस्पताल रोड, जगन्नाथ रोड, सब्जी मण्डी, अस्पताल चौक होते हुए घांची समाज भवन पहुंची। जहां मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। सेन जयंती समारोह में सीताराम सैन, पदमचंद सैन, फूलचंद सैन, सूण्डाराम सैन, गजेंद्र सैन सहित सैन समाज के लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए।

कुचामन सिटी| सैन जयंती पर शुक्रवार को शोभायात्रा व स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चेजारों का मोहल्ला स्थित सैन मंदिर से गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मिर्धा नगर स्थित सैन छात्रावास पहुंची। शोभायात्रा का जगह-जगह पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। इसके बाद स्नेह मिलन समारोह व समाज के प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इससे पूर्व सैन मंदिर में सैन महाराज की महाआरती की गई। कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इससे पहले गुरुवार रात्रि को सुंदर काण्ड के पाठ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कमल किशोर सैन, बिरदीचंद सैन, किशोर कुमार भाटी, मनोज सैन, सत्यनारायण वर्मा, हेमन्त ढोर, मनोज ढोर, रघुनाथ सैन, रतनलाल सैन, महेन्द्र सैन सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कोलिया| कोलिया में शुक्रवार को सैन जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सैन समाज की महिलाओं ने देर रात तक मंगल गीत गाए। सुबह कोलिया में डीजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर महावीर रेणीवाल पुत्र रामपाल रेणीवाल की तरफ से सैन समाज में प्रसादी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलश यात्रा में में रामधन रेणीवाल, रामनिवास सैन, हरिनारायण सैन, गुलाब सैन, रामपाल सैन, चांदमल सैन, सेवाराम सैन, शंकर भारती, गुलाब सैन, बसंत कुमार, अमरचन्द सैन, रतनलाल सैन आदि मौजूद थे।

लाडनूं| सैन समाज के तत्वाधान में सैन जयंती पर शोभायात्रा सैन बगीची से गाजे बाजे के साथ निकाली गई। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सैन मन्दिर पहुंची। इस दौरान सैन मन्दिर में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। जिसमे 47 प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। समारोह में विधायक मनोहर सिंह ने सैन बगीची में विधायक कोष से 2 कमरों के निर्माण के लिए 5 लाख रुपए देने की घोषणा की गई । मंच संचालन दीक्षांत हिंदुस्तानी ने किया। इस मौके पर पीसीसी सदस्य रवि पटेल, समाज सेवी जगदीश, डॉ. शोभा, ललित व रोहित आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...