आंदोलन के लिए दिया आर्थिक सहयोग
कुचामन सिटी | शहर में ‘जल के लिए जंग’ आंदोलन के चौथे दिन शनिवार को सैकड़ों लोगों ने धरनास्थल पर पहुंच कर अपना समर्थन दिया। इस दौरान शिव ग्राम कमेटी, कुचामन टैंपो यूनियन की ओर से एक-एक हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। संयोजक अब्बास खान ने बताया कि सहयोग करने वाले लोगों ने इस लड़ाई को पानी की सुचारू रूप से सप्लाई होने तक जारी रखने का आग्रह किया है। धरने में शामिल लोगों ने शहर के सभी भागों में पीने के पानी की भयंकर समस्या को देखते हुए टैंकरों से मीठे पानी की आपूर्ति कराने की मांग की है। धरने में खींवकरण डबरिया, कानाराम बिजारणिया, बुधाराम परेवड़ी, अख्तर मौलानी, किशोर शर्मा, आरिफ खान, आसिफ खान, राधेश्याम शर्मा, रामसिंह, रमेश सोऊ, नरेंद्र शर्मा, पप्पू खान, शहजाद खान आदि उपस्थित रहे।