पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठुआ उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िताओं को न्याय की मांग, कुचामन में कैंडल मार्च निकाला

कठुआ-उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़िताओं को न्याय की मांग, कुचामन में कैंडल मार्च निकाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी। जम्मू के कठुआ और उन्नाव में दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िताओं को न्याय दिलाने के लिए शहर में शनिवार देर शाम लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने राजकीय भोमराजका स्कूल में एकत्र होकर मासूमों के साथ हुई दरिंदगी की कड़े शब्दों में निंदा की। इसके बाद यहां से जुलूस के रूप में सैकड़ों लोग कैंडल मार्च निकालकर बस स्टैंड पहुंचे। इस दौरान तख्तियोंं और बैनर पर पीड़िताओं को न्याय दिलाने और घटनाओं की निंदा के स्लोगन प्रदर्शित किए गए।

खबरें और भी हैं...