पानी की लाइन हुई लीकेज, व्यर्थ बहा सैकड़ों लीटर पानी
कुचामन सिटी| गर्मी के चलते लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोग पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। वहीं जलदाय विभाग की लापरवाही के चलते शहर के बालाजी बाजार में पानी की पाइप लाइन लीकेज होने से सड़कों पर व्यर्थ पानी बह रहा है। बालाजी बाजार स्थित फिरनी वाले बालाजी मंदिर के सामने सोमवार सुबह पाइप लाइन लीकेज होने के कारण सैकड़ों लीटर पानी व्यर्थ बहता रहा, लेकिन जलदाय विभाग ने इसे ठीक नहीं किया।