- Hindi News
- National
- परबतसर : मासिक जन सुनवाई में 16 परिवाद, अधिकांश में ग्रामीणों ने बताई पेयजल समस्या
परबतसर : मासिक जन सुनवाई में 16 परिवाद, अधिकांश में ग्रामीणों ने बताई पेयजल समस्या
भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी
पंचायत समिति सभागार में मंगलवार को परबतसर विधायक मानसिंह किनसरिया ने मासिक जन सुनवाई की। उन्होंने परबतसर विधानसभा क्षेत्र में आने वाली कुचामन पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 16 परिवाद मिले। जिनमें से ग्रामीणों ने सर्वाधिक शिकायतें-समस्याएं पेयजल से जुड़ी बताई। ग्राम पंचायत रूपपुरा-टोरडा में शाहजी की कोठी, रेबारी नाडा, गुर्जरों की ढाणी, सोरठों की ढाणी, बागड़ियों की ढाणी, काबरा नाका की घड़ोई, नाडी की ढाणी आदि क्षेत्र के लोगों ने नहर प्रोजेक्ट से जोड़ने की मांग की। इसी प्रकार शाहजी की कोठी क्षेत्र में राशन का गेहूं वितरण करने की मांग की। आसनपुरा के ग्रामीणों ने मेगा हाइवे से आने वाले रास्ते को खुलवाने की मांग की है। आनंदपुरा में बीपीएल श्रेणी में बिजली कनेक्शन दिलवाने, गांव रावां में झूलते तारों को सही करवाने की मांग की। रसाल के ग्रामीणों ने गेलासर से दिल्ली और गेलासर से जयपुर चलने वाली रोडवेज बसों को रसीदपुरा होते हुए कुचामन की बजाय गेलासर से भदलिया, रावां, रसाल चलाने की मांग की। विधायक ने जल्द ही समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया और एसडीएम रामसुख गुर्जर के माध्यम से संबंधित विभाग में समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान महावीरप्रसाद शर्मा, बीईईओ दिनेशसिंह चौधरी समेत विभिन्न ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे।