पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शांतिभंग के आरोप में 4 गिरफ्तार

शांतिभंग के आरोप में 4 गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी | शहर पुलिस थाने में मंगलवार को जसराणा निवासी एक युवक के परिवाद पर जांच करने मौके पर पहुंची पुलिस के सामने झगड़ते 4 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हैड कांस्टेबल जगराम ने बताया कि मंगलवार सुबह जसराणा के नाथों की ढाणी निवासी शंकर नाथ ने एक परिवाद पेश किया। जिसमें बताया कि रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। आए दिन लड़ाई-झगड़ा होता है। पुलिस टीम दोपहर में जसराणा स्थित नाथों की ढाणी परिवाद पर जांच करने पहुंची तो पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों के लोग लड़ाई-झगड़ा करने पर उतारू हो गए। पुलिस ने प्रहलाद पुत्र मोहन रामनाथ, गणेश योगी पुत्र राजू नाथ, संजय पुत्र मोहन, महेन्द्र पुत्र चन्द्र नाथ को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं...