पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वीसी में दी शिविर की जानकारी

वीसी में दी शिविर की जानकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी | पंचायत समिति परिसर स्थित अटल सेवा केन्द्र के वीसी रूम में शनिवार को वीडियो कान्फ्रेंस द्वारा पं. दीनदयाल शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों के सफल संचालन की जानकारी दी गई। कान्फ्रेंस में स्टेट ग्रुप के केआरपी, एसआरजी आदि शामिल हुए। इस दौरान सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 5 तक में अध्यापन करने वाले शिक्षकों को 4 चरणों में 6-6 दिन के सोमवार से शुरू हो रहे आवासीय शिविरों में शिक्षकों की क्षमता संवद्र्धन एवं नवीनतम शिक्षण प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा। प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए गठित समितियों के केआरपी और कार्मिकों को मॉड्यूल आधारित अकादमिक कार्य की समीक्षा के लिए उपायुक्त प्रशिक्षण डॉ. प्रिया बलराम शर्मा की अध्यक्षता में जानकारी दी गई।

खबरें और भी हैं...