पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छात्र छात्राएं गर्मी की छुट्टियों में गांवों को बनाएंगे साफ सुथरा, मिलेगा Rs. 2 लाख तक का पुरस्कार

छात्र-छात्राएं गर्मी की छुट्टियों में गांवों को बनाएंगे साफ-सुथरा, मिलेगा Rs. 2 लाख तक का पुरस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी

विद्यार्थियों को स्वच्छता अभियान से जोडऩे और सफाई के लिए जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक अभियान शुरू किया गया है। इसे केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप योजना नाम दिया है। जिसके तहत गर्मियों की छुट्टी के दौरान विद्यार्थी गांवों, ढाणियों और कस्बों में जाकर सफाई करेंगे। इसके साथ वह ग्रामीणों को सफाई रखने के लिए जागरूक भी करेंगे।

अभियान के तहत गांवों में जाकर स्वच्छता के लिए जागरूक करने वाले विद्यार्थियों और कालेजों को पुरस्कृत किया जाएगा। केंद्र सरकार की योजना के तहत विद्यार्थियों को 10 हजार से लेकर 2 लाख तक के पुरस्कार दिए जाएंगे। यह सारा काम गर्मी की छुट्टी में किया जाएगा। इस दौरान गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करने में सहयोग किया जाएगा वहीं उन्हें सफाई के टिप्स भी दिए जाएंगे। योजना के तहत विद्यार्थियों से 15 मई तक रजिस्ट्रेशन आमंत्रित किए गए। विद्यार्थियों को गांवों में कम से कम 100 घंटे स्वच्छता से जुड़े कामों में समय बिताना होना। इसके बाद ही सरकार उस विद्यार्थी को पुरस्कार देगी। मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय ने पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय के साथ मिलकर यह योजना लांच की है। इसका समय 1 मई से 31 जुलाई के बीच होगा।

तीन स्तर पर दिया जाएगा पुरस्कार

प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को तीन स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। पहले विश्वविद्यालय स्तर पर प्रमाण-पत्र के साथ 30, 20 और 10 हजार रुपए का पुरस्कार मिलेगा। दूसरे में राज्य स्तर पर प्रमाण पत्र के साथ 50, 30 और 20 हजार रुपए के पुरस्कार दिए जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण-पत्र के साथ विद्यार्थियों को 2 लाख, 1 लाख और 50 हजार रुपए पुरस्का र देकर सम्मानित किया जाएगा। राजकीय पीजी कॉलेज प्रिंसीपल ने बताया कि केंद्र सरकार का नोटिफिकेशन आ गया है। कालेज के नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा कर दी गई थी और विद्यार्थियों को इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। प्रयास किया जाएगा कि इसमें अधिक से अधिक विद्यार्थी हिस्सा ले।

सभी प्रतिभागियों को मिलेगा एसबीआईएस प्रमाण पत्र

योजना में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को इंटर्नशिप पूरी करने और मूल संस्थान से इसकी मंजूरी मिलने पर

खबरें और भी हैं...