कुचामन सिटी | लायंस क्लब के तत्वावधान में रामावतार सीताराम चेरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से रविवार सुबह 10 बजे से मासिक हृदय रोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में जयपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनील जैन रोगियों की जांच करेंगे। इस दौरान ब्लड शुगर, लिपिड प्रोफाइल आदि जांच निशुल्क की जाएगी। जिसमें मरीजों की जांच कर लाभान्वित किया जाएगा।