पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आनंदपुरा में न्याय आपके द्वार शिविर कल, निरीक्षण, अनुपस्थित मिले आरआई को नोटिस

आनंदपुरा में न्याय आपके द्वार शिविर कल, निरीक्षण, अनुपस्थित मिले आरआई को नोटिस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी | एसडीएम रामसुख गुर्जर ने शनिवार को ग्राम पंचायत आनन्दपुरा में राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार शिविर के लिए गठित अग्रिम दल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अग्रिम दल के सदस्य भू-अभिलेख निरीक्षक सुमेरसिंह अनुपस्थित पाए गए। एसडीएम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इस मौके पर उपखण्ड अधिकारी ने ग्राम पंचायत में सोमवार को आयोजित होने वाले शिविर के संबंध में ग्रामीणों को अवगत करवाया। उन्होंने अधिक से अधिक ग्रामीणों को शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया। शिविर में पानी, बिजली, राजस्व, चिकित्सा आदि विभागों के अधिकारी-कर्मचारी रहकर ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण करेंगे।

खबरें और भी हैं...