कुचामन सिटी | ग्राम पंचायत खारडिय़ा के उलाणा गांव निवासी देवाराम गुर्जर को भाजपा ओबीसी मोर्चा मीठड़ी मंडल का उपाध्यक्ष व राजू राम कोली को महासचिव, छोटूराम को भाजपा युवा मोर्चा मंत्री बनाने पर ग्रामीणों ने आभार जताया है। परबतसर विधायक मानसिंह किनसरिया व पंचायत समिति सदस्य दिलीप गुर्जर ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर लालाराम गुर्जर, वार्ड पंच मुकेश गुर्जर, पोकरमल स्वामी, रतन गुर्जर, हनुमान गुर्जर, ओमनाथ महाराज, झूताराम गुर्जर, रुपाराम गुर्जर, नाथू पोषवाल, महावीरसिंह राजावत, मालचंद स्वामी, मूलसिंह, माल सिंह, समंदरसिंह आदि मौजूद थे।