पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

40 वाहन चालकों के काटे चालान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुचामन सिटी | शहर थाना पुलिस ने शनिवार को मोटर व्हीकल एक्ट में कार्रवाई करते हुए यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए 40 वाहन चालकों के चालान काटे। हैडकांस्टेबल मदनलाल मंडीवाल ने बताया कि हेलमेट नहीं लगाने, 3 सवारी और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर दुपहिया वाहन चालकों और सीट बेल्ट सहित अन्य कारणों से चौपहिया वाहनों के चालकों के 40 चालान काटकर करीब 5 हजार रुपए जुर्माना वसूल किया गया। शाम को थानाधिकारी यशदीप भल्ला ने वाहन चालकों से यातायात नियमों के पालन के लिए समझाइश की।

खबरें और भी हैं...