भास्कर संवाददाता | कुचामन सिटी
भारत विकास परिषद उत्तर प्रांत राजस्थान की प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन न्यू कॉलोनी स्थित मालपानी सेवा सदन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष मध्यप्रांत दिनेश कोंगटा, प्रांतीय अध्यक्ष उत्तर प्रांत विनोद आढ़ा, प्रांतीय महासचिव उत्तर प्रांत विनोद सैन, प्रांतीय संगठन मंत्री उत्तर प्रांत योगेन्द्र भाटी, प्रांतीय वित्त सचिव पारस गर्ग, प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपचंद अरोड़ा, संस्कृति सप्ताह की प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी कीर्ति शर्मा एवं स्थानीय शाखाध्यक्ष राजाराम प्रजापति थे। कुचामन शाखा के जयप्रकाश शर्मा, सचिव मनोज शेखराजका, कोषाध्यक्ष शैलेष बागड़ा, प्रवीण शर्मा, संपत सोमानी, राजेश शर्मा, राधेश्याम झंवर, योगेश जाखड़, विनोद सारड़ा, पवन मीठड़ीवाला, हेमराज चावला, श्यामसुन्दर खोखरिया, शेखर रामचंद्र का ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रखर वक्ता अनिल गोयल ने भारत विकास परिषद संगठन की रूपरेखा, त्रिभुवन शर्मा ने भारत विकास परिषद के संस्कार प्रकल्प विषयों पर वार्ताएं दी। शांतिलाल पनगडिय़ा ने दायित्वधारियों की भूमिका विषय पर मार्गदर्शन दिया। द्वितीय सत्र के तहत शाखाध्यक्ष, सचिव एवं वित्त सचिव के साथ संगठनात्मक चर्चा एवं दायित्वधारियों की जवाबदेही पर चर्चा हुई।
कुचामनसिटी. भारत विकास परिषद की प्रांतीय कार्यशाला में उपस्थित पदाधिकारी।